CJP की अब धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे सहित चार प्रमुख मांगें

नीट परीक्षा से जुड़ी कथित अनियमितताओं को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं के प्रतिनिधिमंडल से मिलने की उम्मीद है। केंद्र सरकार बुधवार को उनके साथ बातचीत का एक और दौर करने जा रही है।

यह बैठक CJP प्रतिनिधियों की नड्डा के साथ बातचीत और मांगों का चार्टर सौंपने के दो दिन बाद हो रही है। प्रस्तावित बैठक से पहले CJP नेता सौरव दास ने कहा कि उनका समूह बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन वे मंत्रियों से उनके दफ़्तर या घर पर नहीं मिलेंगे।

दास ने कहा कि उन्होंने हमें बुलाया है। हम उनके ऑफ़िस या घर नहीं जाएँगे। बातचीत या तो जंतर-मंतर पर होगी या किसी न्यूट्रल जगह पर। हम पहले दिन से ही बातचीत के लिए तैयार हैं। उन्होंने परसों भी हमसे संपर्क किया था। हम समझते हैं कि वे मंत्री हैं, इसलिए सुरक्षा का मुद्दा हो सकता है।

हम कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में मिल सकते हैं। CJP ने बुधवार को अपनी मांगों की लिस्ट बढ़ाई। ग्रुप के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि अब वे चाहते हैं कि 20 जुलाई के प्रदर्शन में शामिल लोगों के खिलाफ कोई FIR या कानूनी कार्रवाई न हो।

More Topics

राज्यपाल से प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि प्रशासनिक सेवा केवल...

14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री...

इसे भी पढ़े