बड़ी कार्रवाई: LoC पर भारतीय सेना ने 7 पाकिस्तानी घुसपैठियों को किया ढेर

जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए नियंत्रण रेखा (LoC) पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे 7 पाकिस्तानी घुसपैठियों को ढेर कर दिया है। इस ऑपरेशन में पाकिस्तान की कुख्यात बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) के आतंकी भी शामिल थे।

कैसे हुआ ऑपरेशन?

सूत्रों के मुताबिक, 4-5 फरवरी की रात को पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी घुसपैठियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले को नाकाम कर दिया। इस दौरान 2 से 3 पाकिस्तानी सेना के जवान भी मारे गए।

भारत के खिलाफ साजिश रच रहे थे आतंकी

जानकारी के अनुसार, ये घुसपैठिए बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) की मदद से भारतीय जवानों पर हमला करने की साजिश रच रहे थे। पाकिस्तान की यह टीम खासतौर पर LoC पर छिपकर हमले करने के लिए ट्रेनिंग पाती है और पहले भी भारतीय जवानों पर हमला कर चुकी है। लेकिन इस बार भारतीय सेना ने उनकी साजिश को नाकाम कर दिया और उन्हें मार गिराया।

भारतीय सेना का सख्त संदेश

भारतीय सेना ने इस कार्रवाई से स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी घुसपैठ या हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। सेना की मुस्तैदी के चलते एक बार फिर पाकिस्तान की नापाक साजिश को ध्वस्त कर दिया गया।

More Topics

स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने हुनर से संवारी राखियों की खूबसूरती

मोती, धान-चावल, बीज और रक्तमौली धागों से तैयार राखियों...

नशामुक्त युवा, विकसित भारत की पहचान: विद्यार्थियों ने लिया सामूहिक संकल्प

प्रधानमंत्री के आह्वान एवं भारत सरकार के युवा कार्यक्रम...

इसे भी पढ़े