सीएम विष्णु देव साय ने पीएम नरेंद्र मोदी को छत्तीसगढ़ और बस्तर के विकास का रोडमैप सौंपा

मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को सौंपे बदलते बस्तर और छत्तीसगढ़ के विकास का रोडमैप मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, बस्तर के कायाकल्प तथा राज्य की महत्वपूर्ण अधोसंरचना एवं औद्योगिक परियोजनाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की।

मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री के समक्ष बदलते छत्तीसगढ़ और विशेष रूप से बस्तर के विकास का रोडमैप प्रस्तुत किया और राज्य की तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार से सहयोग का आग्रह किया।

बस्तर में सुरक्षा, विश्वास और विकास से आए बदलाव मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सुरक्षा, विश्वास और विकास की समन्वित रणनीति के परिणामस्वरूप बस्तर आज व्यापक बदलाव के दौर से गुजर रहा है। दशकों तक नक्सल हिंसा और विकास संबंधी चुनौतियों का सामना करने वाला यह क्षेत्र अब शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रेल, बिजली, हवाई संपर्क, आजीविका, खेल और पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार का लक्ष्य इस परिवर्तन को स्थायी बनाते हुए बस्तर को विकास की मुख्यधारा से पूरी तरह जोड़ना है।

More Topics

नीट प्रदर्शन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का हमला, अमित शाह से मांगा इस्तीफा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को केंद्र सरकार...

भिलाई-3 में गाड़ी हटाने को लेकर खूनी झड़प, 4 गिरफ्तार

भिलाई-3 के डबरापारा में रास्ते में खड़ी पिकअप हटाने...

छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर

गरियाबंद जिले में उदंती नदी पर करीब 9 करोड़...

रोटरी क्लब पिनेकल भिलाई के आयोजन ‘डोरी’ प्रदर्शनी ने महिला उद्यमियों को दिए नए अवसर

रोटरी क्लब भिलाई पिनेकल द्वारा आयोजित विशेष प्रदर्शनी “डोरी...

इसे भी पढ़े