सत्ता हो या विपक्ष हो दशकों तक लालू प्रसाद यादव धुरी रहे, आरजेडी सुप्रीमो आज 78वां जन्मदिन मना रहे

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज यानी की 11 जून को अपना 78वां जन्मदिन मना रही हैं। सत्ता हो या विपक्ष हो दशकों तक लालू प्रसाद यादव धुरी रहे। राज्य की राजनीति हो या फिर केंद्र की, लालू यादव के बिना किसी भी समीकरण या गठबंधन का बनाना आसान नहीं होता है। हालांकि इस बात की जानकारी बहुत कम लोगों को है कि राजनीति के इस धुरंधर की शुरूआत इतनी साधारण थी कि उन्होंने शायद खुद भी कभी नहीं सोचा था कि वह एक दिन देश की राजनीति में इतनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर लालू प्रसाद यादव के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार
बिहार के गोपालगंज जिले के फुलवरिया गांव में 11 जून 1948 को लालू प्रसाद यादव का जन्म हुआ था। उनका शुरूआती जीवन संघर्षों से भरा था। लालू प्रसाद यादव की तमन्ना सिर्फ एक सरकारी नौकरी पाना था। छात्र राजनीति में सक्रिय होने के बाद भी उनको लगता था कि सियासत में उनका कोई भविष्य नहीं है। सियासी सफर शुरू होता, उससे पहले ही उनका मन कहीं और लगा रहता था। लालू यादव पुलिस में कांस्टेबल बनना चाहते हैं, जिससे जीवन ठीक-ठाक ढंग से चल पाए।

सियासत में एंट्री
लालू यादव ने पटना यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन के महासचिव बने। इस तरह से उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की पहली सीढ़ी पर कदम रखा था। जिसके बाद साल 1973 में पटना यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष बने। इस दौरान जयप्रकाश नारायण ने आपातकाल के खिलाफ बिगूल फूंका। जेपी आंदोलन के साथ जुड़कर लालू यादव जेल गए औऱ यहीं से उनकी राजनीति चमकी। साल 1977 में उन्होंने जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा और 29 साल की उम्र में सांसद बने।

More Topics

रक्षा सूत्र से बंधा ‘पक्के घर’ का संकल्प

-मोहला की ग्राम पंचायतों में अनूठे अंदाज में मनाया...

बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह...

इसे भी पढ़े