वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज ने पीएम मोदी से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से मुलाकात की। द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दृष्टि से ये मुलाकात अहम है। ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार एवं निवेश, दवा उद्योग, स्वास्थ्य सेवा, परिवहन और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने को लेकर दोनों देश प्रतिबद्ध हैं। इससे पहले दिन में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रोड्रिगेज से मुलाकात की और भारत-वेनेजुएला साझेदारी को मजबूत करने के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता को सराहा।

विदेश मंत्री ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रोड्रिगेज की बैठक द्विपक्षीय सहयोग को और सुदृढ़ करेगी। बैठक के बाद जयशंकर ने एक्स पर लिखा, “आज नई दिल्ली में वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से मुलाकात कर खुशी हुई। भारत-वेनेजुएला संबंधों के प्रति उनकी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता का हम गहरा सम्मान करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी बैठक हमारे सहयोग को और मजबूत करेगी।

More Topics

रक्षा सूत्र से बंधा ‘पक्के घर’ का संकल्प

-मोहला की ग्राम पंचायतों में अनूठे अंदाज में मनाया...

बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह...

इसे भी पढ़े