लाशों पर राजनीति: अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे हादसे में 18 लोगों की मौत की जिम्मेदार है

हादसा बेहटा मुजावर क्षेत्र के गढ़ा गांव के पास लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर हुआ था। पुलिस ने बताया कि हादसा बस की तेज गति और चालक की झपकी से हुआ था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना की सूचना प्राप्त करके शोक व्यक्त किया।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे (Lucknow Agra Expressway) पर तेज रफ्तार डबल डेकर बस ने दूध कंटेनर को पीछे से टक्कर मार दी। अब तक 18 यात्रियों की मौत हुई है। बस में 57 यात्री सवार थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे से दुख व्यक्त किया है। इस बीच, हादसे पर राजनीति भी शुरू हो गई है।

सपा सांसद अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में 18 लोगों की मौत का कारण भाजपा सरकार की लापरवाही है।

बकौल अखिलेश यादव, यह जांच का विषय है कि एक्सप्रेसवे पर विशेष पार्किंग जोन की व्यवस्था होते हुए भी कोई वाहन बीच रास्ते में क्यों खड़ा हुआ था? ⁠CCTV के लगे रहने के बावजूद खड़े वाहन की निगरानी में चूक कैसे हुई? क्या CCTV काम नहीं कर रहे थे? ⁠हाई-वे पुलिस कहां थी? क्या नियमित पेट्रोलिंग नहीं हो रही थी? भाजपा सरकार इन प्रश्नों का सिलसिलेवार उत्तर दे।

‘बस में लगभग 57 यात्री सवार थे। सभी को दिल्ली जाना था। 18 की मौत हुई है। 20 लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्हें दिल्ली भेजा जा रहा है। हमने 6 घायलों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। बाकी का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।’

जानकारी के मुताबिक, हादसा लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बेहटा मुजावर क्षेत्र के गढ़ा गांव के पास बुधवार सुबह 5:30 बजे हुआ। हादसे में एक बच्चे की भी मौत हुई है। बस बिहार के सीतामढ़ी से दिल्ली जा रही थी। चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है।

More Topics

अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी

दुर्गम अबूझमाड़ क्षेत्र में विकास और शिक्षा की एक...

एक दिन में 5 हजार से अधिक किसानों का एग्रीस्टेक पंजीयन

खेती-किसानी को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में...

बिलासपुर पुलिस की बड़ी पहल, यातायात नियमों से जुड़े कड़े दिशा-निर्देश जारी

छात्र सुरक्षा और नशामुक्त परिसर के लिए स्कूलों-कॉलेजों को...

निश्चय कार्यक्रम से आत्मनिर्भर बन रहीं महिला बंदी

रायपुर सेंट्रल जेल में तैयार हो रहा स्वादिष्ट अचार रायपुर।...

इसे भी पढ़े