‘रथ यात्रा के पवित्र अवसर पर सभी को बधाई। पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने दी रथ यात्रा की शुभकामनाएं

ओडिशा के पुरी में आज से शुरू हो रही विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ की सालाना रथ यात्रा के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश और दुनिया भर के श्रद्धालुओं को बधाई दी है।

पीएम मोदी ने इस ऐतिहासिक उत्सव को भारत की अटूट आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताया। दूसरी ओर, सुरक्षा बलों के कड़े पहरे और भारी बारिश की तैयारियों के बीच महाप्रभु जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के तीनों दिव्य रथ पुरी मंदिर के सिंहद्वार पर सजकर तैयार हैं।

पीएम मोदी ने ‘X’ पर लिखा, “रथ यात्रा के पवित्र अवसर पर सभी को बधाई। यह भारत की सदाबहार आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत की शानदार अभिव्यक्ति है। रथ यात्रा से जुड़ी परंपराओं ने भारत और दुनिया भर में कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है। ये विनम्रता, सामूहिक भागीदारी और निस्वार्थ सेवा का प्रतीक हैं।”

पीएम मोदी ने सभी की भलाई और खुशहाली के लिए भी प्रार्थना की। उन्होंने कहा, “महाप्रभु जगन्नाथ सभी को अच्छा स्वास्थ्य, खुशी और समृद्धि का आशीर्वाद दें। वे हमें हमारे सभी कामों के लिए शक्ति दें और हमारे समाज में एकजुटता की भावना को और मजबूत करें। जय जगन्नाथ!”

राष्ट्रपति मुर्मू ने रथ यात्रा पर बधाई दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी जगन्नाथ रथ यात्रा के शुभ अवसर पर भारत और दुनिया भर के भक्तों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह भावपूर्ण अवसर भक्त और ईश्वर के मिलन का प्रतीक है और “सचमुच अनोखा” है।

More Topics

 गुजरात में छत्तीसगढ़ पर्यटन की दमदार दस्तक

ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर गांधीनगर में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड...

भगवान शिव पर टिप्पणी मामले में अरुण पन्नालाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर...

UCC पर डिप्टी सीएम का बड़ा बयान, ST समुदाय रहेगा दायरे से बाहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर...

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद को सुलझाने के लिए हुई वार्ता बेनतीजा समाप्त हुई

उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद...

महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए !रिसाली निगम द्वारा की गई अभूतपूर्व पहल !

आंतरिक शिकायत समिति कार्यान्वयन प्रक्रिया पर कार्यशाला का आयोजन...

इसे भी पढ़े