रजनीकांत ने विजय से जलन की खबरों को किया खारिज कहा -52 साल की उम्र में सीएम बनना बड़ी उपलब्धि

सुपरस्टार रजनीकांत ने रविवार को उन चर्चाओं को पूरी तरह खारिज कर दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि उन्हें तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय से जलन है।

चेन्नई के पोएस गार्डन स्थित अपने घर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए रजनीकांत ने साफ किया कि हाल ही में डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन के साथ उनकी मुलाकात सिर्फ एक दोस्ती के नाते हुई थी और उसके पीछे कोई राजनीतिक मकसद नहीं था।

उन्होंने अफवाहों का जवाब देते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्टालिन से मिलना, विजय के मुख्यमंत्री बनने के रास्ते में रुकावट डालना या पार्टियों को आपस में जोड़ना नहीं था।

रजनीकांत ने की विजय की तारीफ

टीवीके के संस्थापक और मुख्यमंत्री विजय के प्रति किसी भी तरह की कड़वाहट से इनकार करते हुए जेलर स्टार रजनीकांत ने कहा कि उनके और नए मुख्यमंत्री के बीच उम्र का 25 साल का बड़ा अंतर है। उन्होंने विजय की कम उम्र में मिली बड़ी सफलताओं की तारीफ की।

रजनीकांत ने कहा कि विजय ने इतनी छोटी उम्र में जो हासिल किया है, वह सिनेमा और राजनीति के दिग्गज नेता एमजीआर और एनटीआर की उपलब्धियों से भी कहीं बढ़कर है। आपको बता दें कि एमजीआर और एनटीआर अपने समय में क्रमशः तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे।

More Topics

 गुजरात में छत्तीसगढ़ पर्यटन की दमदार दस्तक

ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर गांधीनगर में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड...

भगवान शिव पर टिप्पणी मामले में अरुण पन्नालाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर...

UCC पर डिप्टी सीएम का बड़ा बयान, ST समुदाय रहेगा दायरे से बाहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर...

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद को सुलझाने के लिए हुई वार्ता बेनतीजा समाप्त हुई

उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद...

महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए !रिसाली निगम द्वारा की गई अभूतपूर्व पहल !

आंतरिक शिकायत समिति कार्यान्वयन प्रक्रिया पर कार्यशाला का आयोजन...

इसे भी पढ़े