मोदीजी आज अपनी सरकार का ‘मिड-टर्म रिव्यू’ करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 21 मई 2026 को संयुक्त अरब अमीरात , नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की अपनी सफल पांच दिवसीय विदेश यात्रा संपन्न कर स्वदेश लौट आए हैं। भारत लौटते ही वे सीधे एक्शन मोड में हैं और आज शाम 4:30 बजे दिल्ली के ‘सेवा तीर्थ’ में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की एक महा-बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

यह बैठक मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो साल पूरे होने के अवसर पर एक ‘मिड-टर्म रिव्यू’ यानि मध्यावधि समीक्षा के रूप में बुलाई गई है, जिसे बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लगभग एक दर्जन महत्वपूर्ण मंत्रालयों के सचिव प्रधानमंत्री के सामने प्रोग्रेस रिपोर्ट और आगामी रोडमैप का प्रजेंटेशन देंगे।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बैठक सिर्फ प्रशासनिक समीक्षा तक सीमित नहीं है। मंत्रियों के प्रदर्शन के आधार पर आने वाले समय में मोदी कैबिनेट में संभावित फेरबदल को लेकर भी कयास तेज हो गए हैं।

More Topics

रक्षा सूत्र से बंधा ‘पक्के घर’ का संकल्प

-मोहला की ग्राम पंचायतों में अनूठे अंदाज में मनाया...

बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह...

इसे भी पढ़े