मालवीय नगर होटल अग्निकांड: शेफ की एक गलती बनी 21 लोगों की मौत का कारण

दिल्ली के मालवीय नगर होटल अग्निकांड में 21 लोगों की मौत के बाद पुलिस लगातार आग लगने की वजहों को तलाशने में जुटी है। इसी जांच के बीच एक बेहद हैरान करने वाला खुलासा सामने आया है। हादसे के वक्त किचन में मौजूद मुख्य शेफ नेगी को पुलिस ने शनिवार को करीब छह घंटे की लंबी पूछताछ के बाद हिरासत में ले लिया है। शेफ ने पुलिस को जो कुछ बताया, उससे साफ हो गया है कि यह हादसा इतना भयानक कैसे हो गया।

इलेक्ट्रिक स्टोव में ब्लास्ट से भड़की आग
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, शेफ नेगी ने बताया कि बुधवार की सुबह जब वह किचन में काम कर रहा था, तभी इलेक्ट्रिक स्टोव चालू करते ही उसमें एक जोरदार धमाका हुआ। इस ब्लास्ट के साथ ही पूरी रसोई में भीषण आग लग गई। लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते आग पूरी बहुमंजिला इमारत में फैल गई।

एक गलती और जाम हो गए सारे दरवाजे
जांच में जो सबसे चौंकाने वाली बात सामने आई है, वह यह कि आग और धुआं देखकर शेफ नेगी बुरी तरह घबरा गया। अपनी जान बचाने के चक्कर में उसने बिना सोचे-समझे पूरे होटल की मेन पावर सप्लाई बंद कर दी और खुद वहां से भाग निकला।

पुलिस को शक है कि जैसे ही होटल की बिजली कटी, इमारत का ‘इलेक्ट्रॉनिक डोर लॉकिंग सिस्टम’ यानी कमरों और रास्तों के ऑटोमैटिक दरवाजे पूरी तरह ठप हो गए। लाइट जाते ही ये सारे लॉक जाम हो गए और अंदर ठहरे हुए मेहमान कमरों के भीतर ही फंस कर रह गए।

More Topics

रक्षा सूत्र से बंधा ‘पक्के घर’ का संकल्प

-मोहला की ग्राम पंचायतों में अनूठे अंदाज में मनाया...

बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह...

इसे भी पढ़े