ममता बनर्जी का बड़ा दावा- राहुल गांधी ने फोन करके अभिषेक के इलाज के लिए हर संभव मदद की पेशकश की

पश्चिम बंगाल । तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के बाद विपक्षी नेताओं में भारी नाराजगी है। इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने खुद उन्हें फोन किया और अभिषेक बनर्जी के इलाज के लिए हर संभव मदद की पेशकश की। ममता बनर्जी के मुताबिक, राहुल ने उन्हें पूरा साथ देने का भरोसा दिलाया है।

हैदराबाद में भी करा सकते हैं इलाज

शनिवार देर रात पत्रकारों से बात करते हुए ममता बनर्जी ने राहुल गांधी से हुई बातचीत की जानकारी दी। ममता बनर्जी ने कहा, “राहुल गांधी ने मुझे फोन किया और कहा कि अगर किसी भी चीज की जरूरत हो, तो मैं उन्हें बता सकती हूं। उन्होंने यहां तक कहा कि वे अभिषेक बनर्जी को इलाज के लिए हैदराबाद या किसी भी दूसरी जगह ले जा सकते हैं।”

पीडि़तों से मिलने गए थे अभिषेक

यह पूरी घटना तब हुई जब अभिषेक बनर्जी दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर इलाके में चुनाव के बाद हुई हिंसा के शिकार परिवारों से मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान स्थानीय लोगों और प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उन पर कथित तौर पर हमला कर दिया।

सुरक्षा घेरे में फटी शर्ट

सोनारपुर से सामने आए वीडियो में साफ दिख रहा है कि उग्र प्रदर्शनकारी टीएमसी नेता पर पत्थर, अंडे और जूते फेंक रहे हैं। इस धक्का-मुक्की और हंगामे के बीच अभिषेक बनर्जी की शर्ट भी फट गई। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह उन्हें सुरक्षित घेरे में लिया और इलाके से बाहर निकाला।

हमले को बताया सोची-समझी साजिश

इस हमले को लेकर अभिषेक बनर्जी ने खुद बयान दिया है और इसे एक सोची-समझी साजिश करार दिया है। मौके पर पर्याप्त पुलिस न होने पर सवाल उठाते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा, “देखिए उन्होंने मेरे साथ क्या किया है। यह सब पहले से तय था। इलाके में कोई पुलिस मौजूद नहीं थी। वे मुझे मारना चाहते हैं।”

More Topics

 गुजरात में छत्तीसगढ़ पर्यटन की दमदार दस्तक

ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर गांधीनगर में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड...

भगवान शिव पर टिप्पणी मामले में अरुण पन्नालाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर...

UCC पर डिप्टी सीएम का बड़ा बयान, ST समुदाय रहेगा दायरे से बाहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर...

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद को सुलझाने के लिए हुई वार्ता बेनतीजा समाप्त हुई

उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद...

महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए !रिसाली निगम द्वारा की गई अभूतपूर्व पहल !

आंतरिक शिकायत समिति कार्यान्वयन प्रक्रिया पर कार्यशाला का आयोजन...

इसे भी पढ़े