बंगाल चुनाव में फालता में री- पोल के चुनाव आयोग के फैसले पर बीजेपी पर भड़के अभिषेक बनर्जी

तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने फालता विधानसभा क्षेत्र में दोबारा चुनाव कराने के फैसले पर भाजपा नेता अमित मालवीय को कड़ा जवाब दिया है। मालवीय ने तंज कसते हुए कहा था कि ‘डायमंड हार्बर मॉडल’ पूरी तरह फेल हो गया है। इसके जवाब में अभिषेक बनर्जी ने भाजपा को चुनौती देते हुए इसे ‘बांग्ला विरोधी गुजराती गिरोह’ की साजिश बताया।

अभिषेक बनर्जी की भाजपा को खुली चुनौती
अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उनके विरोधी चाहे 10 जन्म भी ले लें, तो भी ‘डायमंड हार्बर मॉडल’ का कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। उन्होंने सीधे तौर पर चुनौती देते हुए कहा, ‘पूरी ताकत लगा लीजिए। मैं भारत सरकार को चुनौती देता हूं कि वे फालता आएं और अपने सबसे मजबूत उम्मीदवार या दिल्ली से किसी बड़े नेता को चुनाव लड़ने के लिए भेजें। अगर हिम्मत है, तो फालता में मुकाबला करके दिखाएं।’

क्या है ‘डायमंड हार्बर मॉडल’ पर विवाद?
यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब भाजपा नेता अमित मालवीय ने चुनाव आयोग के पुनर्मतदान वाले फैसले पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि फालता के सभी 285 बूथों पर दोबारा वोटिंग का आदेश साबित करता है कि डायमंड हार्बर मॉडल धराशायी हो चुका है। बता दें कि फालता विधानसभा क्षेत्र डायमंड हार्बर लोकसभा के अंतर्गत आता है, जहां से अभिषेक बनर्जी सांसद हैं। अब इस सीट पर 21 मई को दोबारा वोट डाले जाएंगे और 24 मई को नतीजे आएंगे।

More Topics

 गुजरात में छत्तीसगढ़ पर्यटन की दमदार दस्तक

ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर गांधीनगर में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड...

भगवान शिव पर टिप्पणी मामले में अरुण पन्नालाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर...

UCC पर डिप्टी सीएम का बड़ा बयान, ST समुदाय रहेगा दायरे से बाहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर...

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद को सुलझाने के लिए हुई वार्ता बेनतीजा समाप्त हुई

उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद...

इसे भी पढ़े