प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन, शिवजी पार्क में होगा अंतिम संस्कार

भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। पिछले सात दशकों से अपनी जादुई आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली आशा जी के निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।

अस्पताल में ली अंतिम सांस
ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ. प्रतीत समदानी ने उनके निधन की आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया, ‘आशा भोसले का निधन मल्टी-ऑर्गन फेलियर (कई अंगों के काम बंद करने) के कारण हुआ है।’ उन्हें शनिवार को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनकी पोती जनाई भोसले ने बताया था कि उन्हें चेस्ट इन्फेक्शन हुआ है, जिसके बाद से प्रशंसक लगातार उनके स्वस्थ होने की दुआ कर रहे थे।

बेटे आनंद भोसले ने की पुष्टि
आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने अपनी माता के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत में कहा, ‘मेरी माता जी आशा भोसले का आज निधन हो गया है। कल सुबह 11 बजे लोअर परेल के कासा ग्रांडे में लोग उन्हें अंतिम विदाई देने आ सकते हैं। वहीं, शाम चार बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार होगा।’

More Topics

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने गले लगाकर दी बधाई

ताशकंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद...

रायपुर में 1 से 3 सितंबर तक सजेगा ‘रंग तरंग’ का मंच

रायपुर में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक संगीत...

इसे भी पढ़े