पश्चिम बंगाल में भाजपा के पहले शपथ ग्रहण समारोह में 4,000 पुलिसकर्मी होंगे तैनात

पश्चिम बंगाल की पहली भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में लगभग 4,000 पुलिसकर्मियों सहित बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी।

इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है। राज्य पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के लिए 900 एकड़ से अधिक के इस मैदान को लगभग 30 सेक्टरों में विभाजित किया गया है।

उन्होंने बताया कि ब्रिगेड परेड ग्राउंड और आसपास के इलाकों में लगभग 4,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा और प्रत्येक 30 सेक्टर की निगरानी उपायुक्त या सहायक आयुक्त रैंक के एक पुलिस अधिकारी द्वारा की जाएगी। अधिकारी ने बताया कि जरूरत पड़ने पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल भी तैनात किया जा सकता है।

कोलकाता पुलिस मुख्यालय, लालबाजार में वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को एक उच्चस्तरीय बैठक की, जिसमें कार्यक्रम के लिए सुरक्षा योजना को अंतिम रूप दिया गया। इस कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटने की संभावना है।

प्रवेश द्वारों पर मेटल डिटेक्टर और हैंडहेल्ड स्कैनर लगाए जाएंगे, जबकि सीसीटीवी कैमरे पूरे परिसर की निगरानी करेंगे। अधिकारी ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम कर रहे हैं कि कोई भी प्रतिबंधित या खतरनाक वस्तु परिसर के अंदर न लाई जाए।

आस-पास की छतों से भी निगरानी की जाएगी। पुलिस ने आगे बताया कि शनिवार को भीड़भाड़ से बचने के लिए इलाके में यातायात प्रतिबंध और मार्ग परिवर्तन भी किए जा सकते हैं।

More Topics

 गुजरात में छत्तीसगढ़ पर्यटन की दमदार दस्तक

ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर गांधीनगर में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड...

भगवान शिव पर टिप्पणी मामले में अरुण पन्नालाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर...

UCC पर डिप्टी सीएम का बड़ा बयान, ST समुदाय रहेगा दायरे से बाहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर...

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद को सुलझाने के लिए हुई वार्ता बेनतीजा समाप्त हुई

उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद...

इसे भी पढ़े