पंजाब में विधानसभा चुनाव इसी साल होने की संभावना ‘‘हमें उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनाना है।’’-: अरविंद केजरीवाल

पंजाब की सियासत में एक बार फिर बड़ी हलचल शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि पंजाब में विधानसभा चुनाव अपने निर्धारित समय (फरवरी 2027) से पहले, इसी साल नवंबर 2026 में हो सकते हैं। बठिंडा में एक विशाल रोड शो को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने यह बात कही। इसके साथ ही उन्होंने आगामी चुनावों के लिए भगवंत मान को ही पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित कर दिया है।

केजरीवाल ने भगवंत मान को पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे के तौर पर भी पेश किया और कहा, ‘‘हमें उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनाना है।’’ केजरीवाल ने बठिंडा में मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा सहित अन्य नेताओं के साथ रोड शो को संबोधित किया। उन्होंने पिछले महीने हुए नगर निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी के शानदार प्रदर्शन के लिए लोगों का आभार जताया।

बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी के चार पार्षद बरनाला, मोगा, बटाला और बठिंडा नगर निगमों के महापौर निर्वाचित हुए। केजरीवाल ने कहा, ‘‘मुझे बताया गया है कि चुनाव फरवरी 2027 के बजाय नवंबर 2026 में होंगे। ऐसे में अब केवल चार महीने बचे हैं। हमें अभी से काम में जुट जाना चाहिए और भगवंत मान को फिर से मुख्यमंत्री बनाना है।’’ केजरीवाल ने नगर निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी की ‘‘शानदार जीत’’ के लिए लोगों का आभार भी व्यक्त किया।

More Topics

रक्षा सूत्र से बंधा ‘पक्के घर’ का संकल्प

-मोहला की ग्राम पंचायतों में अनूठे अंदाज में मनाया...

बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह...

इसे भी पढ़े