पंजाब पुलिस का दावा, अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी का बड़ा नेटवर्क तोड़ा, दो गिरफ्तार

पंजाब सरकार के नशा-विरोधी अभियान (Anti-Drug Drive) के तहत पंजाब पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी कामयाबी हासिल करने का दावा किया है। पुलिस ने अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क को तोड़ते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 64.62 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।

अमृतसर के एसएसओसी (SSOC) पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि नशीले पदार्थों की यह खेप कहाँ पहुँचाई जानी थी

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि पंजाब सरकार के नशा-विरोधी अभियान को 64.62 किलोग्राम हेरोइन की बरामदगी के साथ बड़ी सफलता मिली है। पंजाब पुलिस की काउंटर-इंटेलिजेंस शाखा और अमृतसर में राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ इस अभियान में शामिल थे। आरोपियों की पहचान सरवन सिंह उर्फ गुज्जर और शमशेर सिंह उर्फ शेरा के रूप में हुई है, दोनों अमृतसर के निवासी हैं।

यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपियों के संबंध पुर्तगाल में स्थित उनके आकाओं और पाकिस्तान में रहने वाले तस्करों से हैं। अमृतसर में पुलिस थाना एसएसओसी में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच जारी है। पुलिस का मानना है कि इन गिरफ्तारियों से सीमा पार से होने वाली नशा तस्करी की कमर टूटेगी और आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

आरोपियों की पहचान और अंतरराष्ट्रीय लिंक
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सरवन सिंह उर्फ गुज्जर और शमशेर सिंह उर्फ शेरा के रूप में हुई है। ये दोनों ही अमृतसर के निवासी बताए जा रहे हैं।

More Topics

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने गले लगाकर दी बधाई

ताशकंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद...

रायपुर में 1 से 3 सितंबर तक सजेगा ‘रंग तरंग’ का मंच

रायपुर में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक संगीत...

इसे भी पढ़े