नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ द्वारा देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर एक बेहद अनोखा और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। इस आंदोलन की शुरुआत सोशल मीडिया पर एक व्यंग्यात्मक अभियान के रूप में हुई थी, जो अब एक बड़े युवा आंदोलन का रूप ले चुका है।
आंदोलन के अनोखे नियम हैं – किताब और तिरंगा साथ लाएं, पुलिस को फूल भेंट करें, कैमरे से लाइव रिकॉर्डिंग, उकसावे और ट्रोल्स से दूरी, मौसम और सेहत का ख्याल. यह आंदोलन मुख्य रूप से डिजिटल मीडिया रणनीतियों और जेन ज़ी की लामबंदी पर आधारित है, जो पूरी तरह अहिंसक और रचनात्मक तरीके से अपनी आवाज बुलंद कर रहा है।


