छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा 18 जून को दुर्ग जिले के प्रेरणा सभाकक्ष, बाल गृह परिसर, पांच बिल्डिंग स्थित महिला एवं बाल विकास कार्यालय में एक महत्वपूर्ण जनसुनवाई का आयोजन किया गया है. इस जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों का त्वरित और मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित करना है. जनसुनवाई के इस विशेष न्यायपीठ की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक द्वारा की जाएगी । उनके साथ आयोग की सदस्य ओजस्वी मंडावी और दीपिका शोरी भी संयुक्त रूप से उपस्थित रहेंगी. इस जनसुनवाई में कुल 49 प्रकरणों को रखा गया है.
- ख़बरें


