चंडीगढ़ के स्कूलों में बम की धमकी से हड़कंप, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी

चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ के कई प्रतिष्ठित स्कूलों में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब संस्थानों की आधिकारिक ईमेल आईडी पर बम से उड़ाने की धमकी भरे संदेश मिले। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस विभाग तुरंत सक्रिय हो गया और प्रभावित स्कूलों में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया।

अधिकारियों के अनुसार, पुलिस टीमें तत्काल स्कूल परिसरों में पहुंचीं और कक्षाओं, कार्यालयों तथा अन्य हिस्सों की जांच की जा रही है। तलाशी के दौरान मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी। फिलहाल किसी भी स्कूल परिसर से संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे घबराएं नहीं और अफवाहों पर ध्यान न दें।

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

पिछले कुछ हफ्तों में चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा के कई स्थानों पर स्कूलों और अन्य संस्थानों को धमकी भरे ईमेल और फेक कॉल मिलने की घटनाएं सामने आई हैं। इससे पहले कुछ स्कूलों और पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट को भी इसी तरह की धमकियां मिली थीं, जो जांच में झूठी साबित हुई थीं।

साइबर सेल कर रही जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस की साइबर सेल ईमेल भेजने वाले स्रोत की जांच कर रही है। आईपी एड्रेस के जरिए आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दहशत फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल सभी प्रभावित स्कूलों में एहतियातन सुरक्षा बढ़ा दी गई है और तलाशी अभियान जारी है।

More Topics

रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर ने फ्रेंडशिप डे धूमधाम से मनाया

अंचल की अग्रणी समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर...

वन्यजीव तस्करों पर कड़ी कार्रवाई

वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन मंत्री केदार...

गंगरेल के जंगलों से गहरे जख्मों के साथ रेस्क्यू हुआ अजगर

प्राथमिक इलाज के बाद विशेषज्ञ देखभाल के लिए रायपुर...

इसे भी पढ़े