कोलकाता और आसपास के इलाकों में मंगलवार रात हुई मूसलाधार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। शहर की सड़कों पर जलभराव से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

कोलकाता और आसपास के इलाकों में मंगलवार रात हुई मूसलाधार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। शहर की सड़कों पर जलभराव से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। रेल और मेट्रो सेवाएं बाधित हो गईं, जबकि कई घरों और इलाकों में पानी घुस गया। इस आपदा में पांच लोगों की मौत की खबर सामने आई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी दी है। उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। शहर में गारिया कमदहारी में 332 मिमी बारिश कुछ ही घंटों में हो गई।
कोलकाता के मेयर व टीएमसी नेता फिरहाद हाकिम कोलकाता में भारी बारिश के बाद बने बाढ़ जैसे हालातों का जायजा लिया। वह कोलकाता नगर निगम के कंट्रोल रूम में पहुंचे, जहां बारिश के बाद बने हालातों पर जानकारी ली।


