कोलकाता में अवैध कब्जे के खिलाफ 7-प्वाइंट (पार्क सर्कस) क्रॉसिंग पर भीड़ बेकाबू

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पुलिस के एक्शन के बाद बवाल मच गया है. शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक 7-प्वाइंट क्रॉसिंग (पार्क सर्कस क्षेत्र) के पास प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प की खबर सामने आई है.

यह बवाल सड़क पर नमाज़ पढ़ने पर लगी पाबंदी और हाल ही में प्रशासन द्वारा की गई हवड़ा स्टेशन इलाके में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में शुरू हुआ, जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया.

मिली जानकारी के अनुसार, इलाके के लगभग 200 से 250 अल्पसंख्यक प्रदर्शनकारी प्रशासन के बुलडोज़र अभियान का विरोध करने के लिए इकट्ठा हुए थे. प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग थी कि उन्हें सड़क पर नमाज़ अदा करने की अनुमति दी जाए. वे इलाके के अन्य लोगों से भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील कर रहे थे.

मौलाना का सरकारी आदेश पालन करने की अपील

कोलकाता की नखोदा मस्जिद के इमाम मौलाना शफीक कासमी ने सड़कों पर नमाज पढ़ने पर रोक लगाने और केवल विशेष अनुमति से ही इसकी इजाजत देने के सरकारी फैसले का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि सड़क परिवहन के लिए है, नमाज पढ़ने के लिए नहीं. सरकारी आदेश का पालन करें.

More Topics

रक्षा सूत्र से बंधा ‘पक्के घर’ का संकल्प

-मोहला की ग्राम पंचायतों में अनूठे अंदाज में मनाया...

बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह...

इसे भी पढ़े