Total Users-

1,226,967

spot_img

Total Users-

1,226,967
Wednesday, May 20, 2026
spot_img

केरल में वीडी सतीशन की कैबिनेट में 20 में से 12 मंत्री वेगुगोपाल के सपोर्टर!

केरल में वीडी सतीशन की अगुवाई में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) का नई सरकार का शपथ ग्रहण हो गया है. मुख्यमंत्री वीडी सतीशन की अगुवाई में 20 मंत्रियों ने भी शपथ ली. मंत्रियों की लिस्ट में 12 मंत्रियों के नाम सबका ध्यान खींच रहे हैं. दरअसल, 20 में से 12 मंत्री ऐसे हैं जिन्होंने चुनाव रिजल्ट आने के बाद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की थी.

यानी केरल की नई सरकार की कैबिनेट को देखकर यही लग रहा है मानो मुख्यमंत्री वीडी सतीशन भले ही हैं, लेकिन कैबिनेट पूरी तरह से केसी वेणुगोपाल की है. राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि क्या कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने केरल में सरकार गठन में पार्टी के दो गुटों को मैनेज करने की कोशिश की है.

20 में ये 12 मंत्री हैं केसी वेणुगोपाल के सपोर्टर!

मुख्यमंत्री वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण में 20 मंत्रियों ने भी शपथ लिया. इनमें रमेश चेन्निथला (कांग्रेस), सनी जोसेफ (कांग्रेस), के मुरलीधरन (कांग्रेस), पीसी विष्णुनाथ (कांग्रेस), एपी अनिलकुमार (कांग्रेस), रोजी एम जॉन (कांग्रेस), टी सिद्दीकी (कांग्रेस), बिंदु कृष्णा (कांग्रेस), एम लिजु (कांग्रेस), ओ जे जनीश (कांग्रेस), केए तुलसी (कांग्रेस), पीके कुन्हालिकुटी (आईयूएमएल), पीके बशीर (आईयूएमएल), केएम शाजी (आईयूएमएल), एन शम्सुद्दीन (आईयूएमएल), वीई अब्दुल गफूर (आईयूएमएल), मॉन्स जोसेफ (केरल कांग्रेस), शिबू बेबी जॉन (रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी), सीपी जॉन (कम्युनिस्ट मार्क्सवादी पार्टी केरल राज्य समिति) और अनूप जैकब (केरल कांग्रेस) शामिल हैं.

More Topics

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट और रुपये का नया रिकॉर्ड निचला स्तर

बाजार में आई भारी गिरावट के कारण रिलायंस इंडस्ट्रीज,...

भिलाई और जामुल में आज ‘सुशासन तिहार’ शिविर

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग के अनुसार, आज 19 मई को...

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष से लूट और आरोपी गिरफ्तार:

रायपुर में मॉर्निंग वॉक के दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष...

छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड का 182 करोड़ का ओवरटाइम घोटाला:

छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के 182.98 करोड़ रुपये...

इसे भी पढ़े