कश्मीर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में पांच दहशतगर्द मारे गए!

दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम में सुबह से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में पांच आतंकियों के मारे जाने की खबर है। सेना की यह बड़ी सफलता है। अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम में चिन्नीगाम गांव में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच संघर्ष चल रहा है। समाचार है कि सेना ने पांच आतंकवादी मारे हैं। हिजबुल मुजाहिदीन के डीविजन कमांडर फारूक नल्ली भी मारा गया है।

कश्मीर घाटी के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है. आतंकियों की ओर से की गई फायरिंग मेंएसओजी (जम्मू-कश्मीर पुलिस) के एक जवान को गोली लगी है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस ऑपरेशन को भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है. कश्मीर जोन पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन जारी है.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले में सोपोर के हादीपोरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी का इनपुट मिला था. इस पर सेना, सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया. खुद को घिरता देख आतंकियों ने जवानों को निशाना बनाकर फायरिंग करनी शुरू कर दी.

घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया

अधिकारी ने आगे बताया कि सुरक्षाबलों की जवाबी फायरिंग के साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गई. इसमें दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया है. हालांकि, अभी तक आतंकियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है. आतंकियों की ओर से की गई फायरिंग में एसओजी के एक जवान को गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

उधर, डोडा में हाल ही में हुए हमलों के सिलसिले में पूछताछ के लिए सुरक्षाबलों ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है. अधिकारियों का मानना ​​है कि जिले के पहाड़ी इलाकों में तीन से चार आतंकी मौजूद हैं. 11 जून की रात को आतंकियों ने भद्रवाह-पठानकोट मार्ग पर एक चौकी पर हमला किया था. इस हमले मेंराष्ट्रीय राइफल्स के पांच जवान और एसपीओ घायल हो गया था.

सुरक्षाकर्मियों ने डोडा जिले के जय इलाके से जिन तीन लोगों को हिरासत में लिया है, उसमें एक कपल है. इन पर आतंकवादियों को खाना उपलब्ध कराने का संदेह है. तीनों से पूछताछ की जा रही है.इससे पहले पुलिस ने बताया था कि रियासी जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस पर हाल ही में हुए हमले की जांच के सिलसिले में 50 लोगों को हिरासत में लिया गया है.

More Topics

 गुजरात में छत्तीसगढ़ पर्यटन की दमदार दस्तक

ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर गांधीनगर में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड...

भगवान शिव पर टिप्पणी मामले में अरुण पन्नालाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर...

UCC पर डिप्टी सीएम का बड़ा बयान, ST समुदाय रहेगा दायरे से बाहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर...

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद को सुलझाने के लिए हुई वार्ता बेनतीजा समाप्त हुई

उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद...

महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए !रिसाली निगम द्वारा की गई अभूतपूर्व पहल !

आंतरिक शिकायत समिति कार्यान्वयन प्रक्रिया पर कार्यशाला का आयोजन...

इसे भी पढ़े