ओमान तट पर सैन्य हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी,केंद्र सरकार पर साधा निशाना

ओवैसी ने दावा किया कि केंद्र सरकार भारतीय नाविकों और अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में काम करने वालों की जान की रक्षा करने में बार-बार ‘‘विफल’’ रही है। ओवैसी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारतीयों की जान बचाना सरकार का पहला कर्तव्य है। यह दुखद और व्यथित करने वाला है कि प्रधानमंत्री के पास समारोहों के लिए समय है लेकिन भारतीयों की जान लेने के लिए अमेरिकी सेना की निंदा करने का समय नहीं है।’’ उन्होंने सवाल किया कि क्या भारत के इतिहास में कभी इससे कमजोर सरकार रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि रूस अब भी भारतीयों को सैनिकों के रूप में भर्ती कर रहा है ‘‘जो मारे जा रहे हैं’’ लेकिन सरकार असहाय है। ओवैसी ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘सरकार फिल्मों में चीन का नाम लेने या गलवान की लड़ाई दिखाने की अनुमति नहीं देती और अब अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में भारतीय नाविकों के साथ यह हुआ है। एक देश के रूप में हम इससे बेहतर के हकदार हैं।

जय हिंद।’’ भारत ने बृहस्पतिवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने पिछले चार दिन में ओमान के तट के पास भारतीय चालक दल वाले तीन वाणिज्यिक पोतों पर हमला किया जिसमें तीन भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। भारत ने कहा कि उसने इस मामले को अमेरिका के समक्ष सख्ती से उठाया है।

More Topics

रक्षा सूत्र से बंधा ‘पक्के घर’ का संकल्प

-मोहला की ग्राम पंचायतों में अनूठे अंदाज में मनाया...

बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह...

इसे भी पढ़े