राजधानी दिल्ली में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है, जिसके कारण मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस समय दिल्ली की ओर आने वाली हवाएं पाकिस्तान के बलूचिस्तान और राजस्थान के थार मरुस्थल से होकर आ रही हैं.
यह उत्तर-पश्चिमी शुष्क और बेहद गर्म हवाएं दिल्ली के वातावरण को तेजी से तपा रही हैं. उधर अरब सागर में एक नया मौसमी सिस्टम बन रहा है, जिससे मानसून की रफ्तार प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।


