असम की चुनावी रैली में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने 5 बड़े ऐलान किये

असम विधानसभा चुनाव से पहले, कांग्रेस ने राज्य की सत्ता में वापसी के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। रविवार को लखीमपुर जिले के नाओबोइचा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी का घोषणापत्र जारी किया और जनता के लिए ‘पांच मुख्य गारंटियों’ का एलान किया।

कांग्रेस की पांच मुख्य गारंटियां
खरगे ने वादा किया कि यदि कांग्रेस सत्ता में आती है, तो यह कदम उठाए जाएंगे।

महिला कल्याण: महिलाओं के बैंक खातों में बिना शर्त नकदी ट्रांसफर की जाएगी और नया व्यवसाय शुरू करने के लिए 50,000 रुपये की सहायता दी जाएगी।
स्वास्थ्य सुरक्षा: हर परिवार को 25 लाख रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा मिलेगा।
भूमि अधिकार: लगभग 10 लाख स्थानीय ‘भूमिपुत्रों’ को भूमि का स्थायी पट्टा (मालिकाना हक) दिया जाएगा।
जुबीन गर्ग मामले में न्याय: असम के सांस्कृतिक प्रतीक स्व. जुबीन गर्ग की मृत्यु के मामले में 100 दिनों के भीतर जांच पूरी कर न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।
बुजुर्ग सहायता: राज्य के वरिष्ठ नागरिकों को हर महीने 1,250 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

More Topics

रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर ने फ्रेंडशिप डे धूमधाम से मनाया

अंचल की अग्रणी समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर...

वन्यजीव तस्करों पर कड़ी कार्रवाई

वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन मंत्री केदार...

गंगरेल के जंगलों से गहरे जख्मों के साथ रेस्क्यू हुआ अजगर

प्राथमिक इलाज के बाद विशेषज्ञ देखभाल के लिए रायपुर...

इसे भी पढ़े