अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए एक ऐतिहासिक शांति समझौते पर सहमति बनी है, जो सभी मोर्चों पर तत्काल और स्थायी युद्धविराम का मार्ग प्रशस्त करता है। इस समझौते की मध्यस्थता में कतर और पाकिस्तान ने अहम भूमिका निभाई है। समझौते का ड्राफ्ट तय हो चुका है और इस पर हस्ताक्षर के लिए 19 जून को स्विट्जरलैंड में एक आधिकारिक समारोह आयोजित किया जाएगा लेबनान सहित सभी मोर्चों पर सैन्य अभियानों का तत्काल और स्थायी अंत करने की घोषणा की गई है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य से अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी को हटाने और मार्ग को टोल-फ्री खोलने की घोषणा की है, ताकि वैश्विक तेल आपूर्ति सुचारू हो सके।अमेरिकी बयानों के अनुसार, ईरान परमाणु हथियार न बनाने पर सहमत हुआ है और स्थिति सामान्य होने के बाद अमेरिका अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम को नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू करेगा।


