अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी से जुड़ेंगे 6 लाख संगठन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को पीएम मोदी के साथ जुड़ने के लिए 6 लाख संगठनों ने ‘योग संगम पोर्टल’ पर रजिस्ट्रेशन कराया है. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी चल रही है। आयुष मंत्रालय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को भव्य बनाने के लिए पूरी तरह से जुट गया है।

आयुष मंत्रालय की ओर से बताया गया कि ‘योग संगम पोर्टल’ पर रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा छह लाख के पार पहुंच गया है। इस आंकड़े से ही समझा जा सकता है कि लोग योग दिवस मनाने के लिए कितने उत्साही हैं।
आयुष मंत्रालय ने और भी संगठनों, संस्थानों और समुदायों को इस बढ़ते अभियान से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया है। वे अपने ‘योग संगम’ कार्यक्रमों को yoga.ayush.gov.in/yoga-sangam पर पंजीकरण करके ऐसा कर सकते हैं।

More Topics

भारत-नेपाल IGSC बैठक: कनेक्टिविटी और व्यापार को लेकर अहम चर्चा

नई दिल्ली में 16-17 सितंबर 2026 को हुई भारत-नेपाल...

इसे भी पढ़े