अंतरराष्ट्रीय बाजार में 46% की वृद्धि के कारण भारत में घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये हुआ महंगा

घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 29 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। पिछले तीन महीनों में यह दूसरी बार है जब रसोई गैस के दाम बढ़ाए गए हैं। हालांकि, सरकार का कहना है कि दुनिया के बाकी देशों के मुकाबले भारत में आज भी रसोई गैस सबसे सस्ती मिल रही है।

PIB ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा की लागत लगातार बढ़ रही है। इसके बावजूद भारत सरकार आम उपभोक्ताओं को दुनिया के कई देशों से काफी कम दरों पर गैस दे रही है। सरकार और तेल कंपनियां इस बढ़ती लागत का एक बड़ा हिस्सा खुद संभाल रही हैं, ताकि भारतीय परिवारों पर इसका पूरा बोझ न पड़े।

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 300 रुपये की मिल रही सब्सिडी
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जुड़े परिवारों को सरकार की तरफ से अतिरिक्त राहत दी जा रही है। उदाहरण के लिए, दिल्ली में जहां एक सामान्य उपभोक्ता को 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर 942 रुपये में मिल रहा है, वहीं उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को DBT के जरिए हर सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी मिलती है।

यह सब्सिडी साल के पहले चार रिफिल पर दी जाती है, जिससे उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए एक सिलेंडर की कीमत करीब 642 रुपये ही रह जाती है। इस तरह सरकार हर लाभार्थी को साल भर में कुल 1,200 रुपये की आर्थिक मदद दे रही है।

More Topics

रक्षा सूत्र से बंधा ‘पक्के घर’ का संकल्प

-मोहला की ग्राम पंचायतों में अनूठे अंदाज में मनाया...

बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह...

इसे भी पढ़े