लापता कंबोडियाई सैन्य हेलिकॉप्टर का मलबा पर्वत की चोटी पर दिखा

करीब 17 दिन से लापता कंबोडियाई सैन्य हेलिकॉप्टर का मलबा सोमवार को एक पर्वत की चोटी पर देखा गया। हेलिकॉप्टर में दो पायलट थे। सरकार तथा आधिकारिक समाचार एजेंसी की खबरों में यह जानकारी दी गई। रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक फेसबुक पेज पर एक पोस्ट में बताया गया है कि एक खोजी विमान ने दक्षिण-पश्चिमी प्रांत पुरसैट के घने जंगलों वाले कार्डमम पर्वत में चीन निर्मित Z-9 हेलीकॉप्टर के मलबे को देखा।

यह हेलिकॉप्टर 12 जुलाई को एक प्रशिक्षण उड़ान पर था। इस पर दो पायलट सवार थे। मौसम खराब होने कारण उड़ान के कुछ समय बाद ही हेलिकॉप्टर का वायु सेना मुख्यालय से संपर्क टूट गया था। अगले दिन से लापता हेलिकॉप्टर की गहन तलाश शुरू कर दी गई थी। सरकारी समाचार एजेंसी एकेपी की खबर में कहा गया है कि दुर्घटनास्थल पर भेजे गए सैन्य कर्मियों को क्षतिग्रस्त हेलिकॉप्टर के अंदर एक पायलट का शव मिला है।

More Topics

रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर ने फ्रेंडशिप डे धूमधाम से मनाया

अंचल की अग्रणी समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर...

वन्यजीव तस्करों पर कड़ी कार्रवाई

वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन मंत्री केदार...

गंगरेल के जंगलों से गहरे जख्मों के साथ रेस्क्यू हुआ अजगर

प्राथमिक इलाज के बाद विशेषज्ञ देखभाल के लिए रायपुर...

इसे भी पढ़े