US में बड़ा हमला: ‘फ्री पेलेस्टीन’ के नारे लगाते हुए भीड़ पर फेंका बम

अमेरिका के कोलोराडो में एक शख्स ने यहूदी कार्यक्रम के दौरान हमला कर दिया। मोलोटोव कॉकटेल (ज्वलनशील पदार्थ से भरी बोतल) से हुए इस अटैक में करीब 6 लोग जल गए हैं। खबर है कि हमलावर इस दौरान ‘फ्री पेलेस्टीन’ जैसे नारे लगा रहा था। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। FBI यानी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने इसे आतंकी घटना करार दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कोलोराडो के बोल्डर में इजरयाली बंधकों की याद में एक समूह इकट्ठा हुआ था। उस दौरान एक शख्स ने भीड़ पर मोलोटोव कॉकटेल्स फेंक दिए। साथ ही फ्लेमथ्रोअर से भी हमला किया। हमलावर की पहचान मोहम्मद साबरी सुलेमान के तौर पर हुई है। खबर है कि हमलावर भीड़ पर हमला करने के दौरान फिलिस्तीन को आजाद करो के नारे लगा रहा था।

More Topics

सेवा संकल्प अभियान: 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेशभर में होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

रायपुर, 15 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक...

इसे भी पढ़े