ओकलाहोमा सिटी में छोटा विमान क्रैश, सवार सभी लोगों की मौत

अमेरिका के ओकलाहोमा सिटी में मंगलवार दोपहर एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ओकलाहोमा सिटी के अग्निशमन अधिकारी जॉन चेनोवेथ ने बताया कि शहर के बाहरी इलाके में स्थित सनडांस हवाई अड्डे पर दोपहर करीब डेढ़ बजे एकल इंजन वाले एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई।

चेनोवेथ ने कहा कि राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) और संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) को दुर्घटना की सूचना दे दी गई है। हालांकि, एफएए, एनटीएसबी और सनडांस हवाई अड्डे के प्रबंधन ने इस विमान हादसे पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

More Topics

वन्यजीव तस्करों पर कड़ी कार्रवाई

वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन मंत्री केदार...

गंगरेल के जंगलों से गहरे जख्मों के साथ रेस्क्यू हुआ अजगर

प्राथमिक इलाज के बाद विशेषज्ञ देखभाल के लिए रायपुर...

 गुजरात में छत्तीसगढ़ पर्यटन की दमदार दस्तक

ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर गांधीनगर में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड...

भगवान शिव पर टिप्पणी मामले में अरुण पन्नालाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर...

इसे भी पढ़े