पाकिस्‍तान देगा पूरी ,मददबांग्‍लादेश एक मुस्लिम भाई

ढाका: बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार गिर गई है, जिसके बाद पाकिस्तान बेहद खुश है। बांग्लादेश में एक अंतरिम सरकार है, जिसके प्रमुख नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस हैं। पाकिस्तान ने उनके पद ग्रहण करने पर बधाई दी थी। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का एक पत्र सामने आया है, जो उन्होंने मोहम्मद यूनुस को 12 अगस्त को लिखा था। इसमें शहबाज ने बांग्लादेश को एक भाईचारे वाला मुस्लिम देश बताया था। इसके साथ कहा कि वह दक्षिण एशिया में एक भागीदार के रूप में बांग्लादेश के साथ संबंधों को महत्व देता है।

शहबाज ने अपने पत्र में लिखा, ‘पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ बांग्लादेश सरकार के मुख्य सलाहकार का पद ग्रहण करने पर आपको हार्दिक बधाई देते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। आपकी नियुक्ति उस भरोसे का प्रमाण है कि बांग्लादेश के लोग विशेषकर युवा दूरदर्शिता और नेतृत्व पर भरोसा रखते हैं।’
शहबाज ने आगे कहा, ‘पाकिस्तान एक भाईचारे वाले मुस्लिम देश और दक्षिण एशिया में एक भागीदार के रूप में बांग्लादेश के साथ अपने संबंधों को बहुत महत्व देता है।’

More Topics

 गुजरात में छत्तीसगढ़ पर्यटन की दमदार दस्तक

ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर गांधीनगर में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड...

भगवान शिव पर टिप्पणी मामले में अरुण पन्नालाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर...

UCC पर डिप्टी सीएम का बड़ा बयान, ST समुदाय रहेगा दायरे से बाहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर...

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद को सुलझाने के लिए हुई वार्ता बेनतीजा समाप्त हुई

उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद...

इसे भी पढ़े