नाइजीरिया ने मेटा पर २२ करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया

अबुजा (नाइजीरिया), 20 जुलाई (एपी): शुक्रवार को नाइजीरिया की सरकार ने “मेटा” पर 22 करोड़ अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाने की घोषणा की, बताते हुए कि उसकी जांच में कंपनी को देश के उपभोक्ता अधिकार और डेटा संरक्षण कानूनों का “कई बार” उल्लंघन करते पाया गया है, जो फेसबुक और WhatsApp से जुड़े हैं।

नाइजीरिया के संघीय प्रतिस्पर्धा और उपभोक्ता संरक्षण आयोग (एफसीसीपीसी) के एक बयान में उन पांच तरीकों को सूचीबद्ध किया गया है, जिनके जरिये मेटा ने पश्चिम अफ्रीकी देश में डेटा कानूनों का उल्लंघन किया है। इन तरीकों में बिना प्राधिकार के नाइजीरियाई लोगों के डेटा को साझा करना, उपयोगकर्ताओं को अपने डेटा के इस्तेमाल को निर्धारित करने के अधिकार से वंचित करना और भेदभावपूर्ण व्यवहार के साथ-साथ बाजार प्रभुत्व का दुरुपयोग करना शामिल है।

एफसीसीपीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदामु अब्दुल्लाही ने एक बयान में कहा, ‘‘रिकॉर्ड पर मौजूद महत्वपूर्ण साक्ष्यों से संतुष्ट होकर और मेटा पक्षकारों को अपनी स्थिति स्पष्ट करने का हर अवसर प्रदान किए जाने के बाद… आयोग ने अब अंतिम आदेश जारी कर दिया है तथा मेटा पक्षकारों पर जुर्माना लगाया है।’’

मेटा के प्रवक्ता ने इस फैसले पर प्रतिक्रिया के अनुरोध का अभी जवाब नहीं दिया है।

एफसीसीपीसी ने मेटा पर 22 करोड़ अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया और कंपनी को स्थानीय कानूनों का पालन करने तथा नाइजीरियाई उपभोक्ताओं का ‘‘शोषण’’ बंद करने का आदेश दिया।

More Topics

रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर ने फ्रेंडशिप डे धूमधाम से मनाया

अंचल की अग्रणी समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर...

वन्यजीव तस्करों पर कड़ी कार्रवाई

वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन मंत्री केदार...

गंगरेल के जंगलों से गहरे जख्मों के साथ रेस्क्यू हुआ अजगर

प्राथमिक इलाज के बाद विशेषज्ञ देखभाल के लिए रायपुर...

इसे भी पढ़े