नेपाल में भूस्खलन से दो बसें त्रिशूली नदी में गिर गईं, ड्राइवर सहित 63 लोग सवार थे

नेपाल में इन दिनों भारी बारिश का दौर जारी है। इसी बीच भूस्खलन से मदन-अश्रित राजमार्ग पर दो बसें नदी में बह गई। इन बसों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण टीम को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। घटना पर प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने भी दुख जताया है।

काठमांडू शहर नेपाल में भूस्खलन से बड़ा नुकसान हुआ। मध्य नेपाल में मदन-अश्रित राजमार्ग पर भूस्खलन हुआ, जिससे दो बसें त्रिशूली नदी में बह गईं।

चितवन के मुख्य जिलाधिकारी इंद्रदेव यादव के अनुसार सुबह करीब 3:30 बजे यह घटना हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों बस में ड्राइवर सहित कुल 63 यात्री सवार थे। इंद्रदेव यादव के अनुसार, घटना के बाद तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण टीम को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

काठमांडू जा रही बस में 24 लोग सवार थे, जबकि दूसरी बस में 41 लोग थे। गणपति डीलक्स पर सवार तीन यात्री ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। फिलहाल तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार दोनों बसों में बस चालकों सहित कुल 63 लोग सवार थे। सुबह करीब साढ़े तीन बजे भूस्खलन से बसें बह गईं। हम घटनास्थल पर हैं और तलाशी अभियान जारी है। लगातार बारिश के कारण लापता बसों की तलाश करने के हमारे प्रयासों में बाधा आ रही है।’

More Topics

छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग

-छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा...

कवर्धा की प्रतिभा एक दिन बनेगी देश का गौरव -उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा के 171...

इसे भी पढ़े