फिलीस्तीनी हमलावर ने इजराइली महिला की चाकू मारकर की हत्या

रविवार को इजराइल के होलोन शहर में, जो तेल अवीव के बाहर स्थित है में एक फिलीस्तीनी हमलावर ने एक इजराइली महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी और तीन अन्य लोगों को घायल कर दिया। यह हमला सुबह के व्यस्त समय के दौरान हुआ, जब लोग अपने दैनिक कामों के लिए निकल रहे थे।हमलावर ने पहले गैस स्टेशन के पास एक महिला को चाकू से हमला किया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

इसके बाद, उसने पास के पार्क में लोगों पर हमला करना जारी रखा, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। इजराइल की एम्बुलेंस सेवा ने घटना की जानकारी दी और बताया कि घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हमलावर को गोली मारकर ढेर कर दिया। इस घटना के बाद सुरक्षा को बढ़ा दिया गया और जांच की जा रही है कि इस हमले के पीछे के कारण क्या थे। 

More Topics

वन्यजीव तस्करों पर कड़ी कार्रवाई

वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन मंत्री केदार...

गंगरेल के जंगलों से गहरे जख्मों के साथ रेस्क्यू हुआ अजगर

प्राथमिक इलाज के बाद विशेषज्ञ देखभाल के लिए रायपुर...

 गुजरात में छत्तीसगढ़ पर्यटन की दमदार दस्तक

ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर गांधीनगर में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड...

इसे भी पढ़े