भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ाने के लिए भारत के खतरनाक जंगी जहाज रूस में बनाए जा रहे हैं। ये तलवार क्लास के स्टील्थ फ्रिगेट जहाज रूस में तैयार हो रहे हैं, जिनमें से एक जल्द ही आ सकता है। भारतीय नेवी के लगभग 200 कर्मी इस समय रूस में हैं, जो इस जहाज की स्वीकृति परीक्षण कर रहे हैं। दूसरा जहाज 2025 की शुरुआत में आ सकता है। 2.5 बिलियन डॉलर की लागत से इन्हें बनाया जा रहा है। ये जहाज रूस के कलिनिनग्राद में यह यंतर शिपयार्ड में बनाए जा रहे। पहले शिपयार्ड का नाम INS तुशिल और दूसरे का INS तमाल है। दो स्टील्थ फ्रिगेट में से पहले INS तुशि की स्वीकृति परीक्षण के लिए इंडियन नेवी के लगभग 200 कर्मी इस समय रूस में मौजूद हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो पहला जहाज सितंबर के मध्य तक भारत में आ सकता है।तमाल अगले साल की शुरुआत में भारत को सौंपा जा सकता है। रिपोर्ट में कहा गया कि रूस के साथ समझौते के तहत गोवा शिपयार्ड में बनाए जा रहे दो और युद्धपोत प्रगति पर हैं। इसमें से भी पहला जहाज जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। दोनों जहाजों की डिलीवरी मूल रूप से 2022 के अंत में होनी थी। लेकिन कोविड संकट और यूक्रेन युद्ध की शुरुआत के बाद भुगतान न हो पाने के कारण इसमें देरी हुई है। देरी का एक खास कारण यूक्रेन के जोर्या-मशप्रोएक्ट से गैस टरबाइन इंजन की खरीद थी। 2014 में रूस ने क्रीमिया पर कब्जे के बाद यूक्रेन से इंजन आयात करना बंद कर दिया था। भारत की ओर से इसे खरीद कर रूसी शिपयार्ड को हस्तांतरित करना था, जिसके लिए भी यूक्रेन की सहमति जरूरी है।
More Topics
स्वास्थ्य
माइग्रेन: जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव के उपाय
माइग्रेन एक गंभीर और कष्टकारी सिरदर्द है, जो किसी...
इतिहास
भारत की ऐतिहासिक इमारतों का रहस्य: बिना सीमेंट के कैसे बनाए गए थे महल और किले
भारत की ऐतिहासिक इमारतें, जो आज भी अपनी भव्यता...
इतिहास
चांद पर खतरनाक बारिश: उल्का पिंडों और रेडिएशन से होती है सतह को तबाही
चांद की सतह पर होने वाली "बारिश" जो जीवन...
इतिहास
नेताजी सुभाष चंद्र बोस: आज़ाद हिंद बैंक की स्थापना और उनकी महान कुर्बानियाँ
नेताजी सुभाष चंद्र बोस का योगदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम...
स्वास्थ्य
स्वस्थ जीवन के लिए काली मिर्च और लौंग वाली चाय: फायदे और नुकसान
भारतीय किचन में काली मिर्च और लौंग का उपयोग...
महिला जगत
हाई हील्स पहनने से शरीर को होने वाले गंभीर नुकसान: जानिए क्या हैं इसके खतरनाक असर
हाई हील्स पहनने से शरीर को होने वाले नुकसान...