Total Users- 1,043,979

spot_img

Total Users- 1,043,979

Thursday, July 10, 2025
spot_img

बाढ़ और भूस्खलन के बाद सैकड़ों लोग सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को मजबूर

उत्तरी जापान में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण परिवहन सेवाएं बृहस्पतिवार को बाधित हो गईं तथा सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने यामागाटा और अकिता प्रांत के कई शहरों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की। इन शहरों में अब तक गर्म हवाएं चलने के कारण उमस भरा मौसम था। प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा ने प्रभावित इलाकों के लोगों से मौसम संबंधी जानकारियों पर लगातार नजर बनाए रखने और “सुरक्षा को प्राथमिकता देने” की अपील की। अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, अकिता प्रांत के युजावा शहर में एक व्यक्ति सड़क निर्माण स्थल पर भूस्खलन की चपेट में आने के बाद लापता हो गया। एजेंसी के मुताबिक, युजावा में बचाव कर्मियों ने नाव की मदद से बाढ़ग्रस्त क्षेत्र से 11 प्रभावितों को सुरक्षित निकाला। पड़ोसी यामागाटा प्रांत में सबसे अधिक प्रभावित युजा और सकाटा कस्बों में बृहस्पतिवार को एक घंटे के भीतर 10 सेंटीमीटर (चार इंच) से अधिक बारिश हुई। क्षेत्र के हजारों लोगों को ऊंचे एवं सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी गई थी।

spot_img

More Topics

शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में बने किसान,उगा रहे हैं मेथी और मूंग

भारत के शुभांशु शुक्ला इन दिनों अपनी अंतरिक्ष यात्रा...

Vitamin E की कमी के लक्षण और प्रभाव, इसे कैसे करें पूरा

विटामिन E एक महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट है जो हमारे शरीर...

 छत्तीसगढ़ में बौद्ध परंपरा की जड़ें अत्यंत गहरी : मुख्यमंत्री श्री साय

छत्तीसगढ़ में बौद्ध परंपरा की जड़ें अत्यंत गहरी हैं...

क्या प्लान बना रही सरकार,जस्टिस यशवंत वर्मा से छिनेगा जज का पद!

सरकारी आवास में बड़े पैमाने पर कैश मिलने पर...

इसे भी पढ़े