Total Users- 700,585

spot_img

Total Users- 700,585

Tuesday, April 22, 2025
spot_img

चीन में भारी बारिश से तबाही, 

चीन के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने से एक मकान ढह गया, जिससे 11 लोगों की मौत हो गई। चीनी मीडिया की खबर से यह जानकारी मिली। चीन की डिजिटल न्यूज वेबसाइट ‘द पेपर’ में प्रकाशित खबर में बताया गया है कि एक अन्य घटना में, चीन के शंघाई में तूफान के कारण एक पेड़ के गिर जाने से एक कंपनी के प्रतिनिधि की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि चीन में ये मौतें संभवत: उष्णकटिबंधीय चक्रवात ‘गेमी’ के कारण हुई।

चीन की सरकारी मीडिया ‘सीसीटीवी’ की खबर में बताया गया है कि हुनान प्रांत के हेंगयांग शहर के पास स्थित युएलिन गांव में सुबह करीब आठ बजे भूस्खलन होने से एक घर ढह गया। पहले की एक खबर में बताया गया था कि भूस्खलन होने से 18 लोग फंस गए हैं और छह घायल व्यक्तियों को निकाल लिया गया है। वहीं, नवीनतम खबर में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि क्या एक अन्य व्यक्ति अभी भी लापता है। इस बात की कोई जानकारी नहीं है इस घटना में घायल हुए लोगों को गंभीर या मामूली चोटें आई हैं। खबर में बताया गया कि भूस्खलन भारी बारिश के कारण पहाड़ों से बह रहे पानी के कारण हुआ।  

spot_img

More Topics

Mardaani 3 First Look Out: दमदार वापसी के लिए तैयार रानी मुखर्जी

रानी मुखर्जी एक बार फिर दमदार पुलिस ऑफिसर शिवानी...

हेल्पिंग हैंड्स क्लब का सराहनीय आयोजन – भीषण गर्मी में 104 लोगों ने किया रक्तदान

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित एम्स हॉस्पिटल में रविवार...

अनुपमा में अनुज कपाड़िया की होगी वापसी?

रुपाली गांगुली स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा में जब अनुज...

रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स में राहुल की जगह जैस्मिन भसीन की एंट्री

कलर्स का रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स फैंस को बहुत...

Follow us on Whatsapp

Stay informed with the latest news! Follow our WhatsApp channel to get instant updates directly on your phone.

इसे भी पढ़े