कैलिफ़ोर्निया की जंगल की भयानक आग: जान-माल का भारी नुकसान और हजारों बेघर

कैलिफॉर्निया में जंगलों की आग का कारण कम बारिश और अधिक तापमान के कारण पेड़ों और पौधों का सूखना है। यह शुष्क परिस्थितियां आग को भड़काने के लिए उपयुक्त हैं। इसके अलावा, दक्षिणी कैलिफ़ोर्निया के तट से बह रही तेज हवाएं, जो 160 किमी/घंटा तक तेज हो सकती हैं, आग की गति को बढ़ा देती हैं। इस स्थिति में, फायर डिपार्टमेंट के अधिकारी युद्धस्तर पर आग बुझाने का काम कर रहे हैं, लेकिन इसमें समय लग सकता है।

इस भीषण आग में लॉस एंजिलिस के हॉलीवुड हिल्स क्षेत्र में पांच लोग मारे गए और एक लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का आदेश दिया गया। आग ने हॉलीवुड बाउल के पास और हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम के निकट कई क्षेत्रों को प्रभावित किया। स्थानीय लोग इसकी भयावहता को देखकर हैरान हैं, क्योंकि ऐसी आग पहले कभी नहीं देखी गई थी।

इस समय तीन स्थानों पर आग लगी हुई है:

  1. पैलिसेड क्षेत्र: 3000 एकड़ में आग फैल चुकी है और 30,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है।
  2. ईटन कैन्यन: 1000 एकड़ में आग फैल गई है।
  3. हर्स्ट क्षेत्र: 500 एकड़ में आग लगी है।

कई मशहूर हस्तियों ने भी इस आग में अपने घर खो दिए हैं, जिनमें पेरिस हिल्टन, केट बैकइनसेल, सैंड्रा ली, और जेम्स वुड्स जैसे नाम शामिल हैं।

More Topics

अमृत भारत योजना: छत्तीसगढ़ के चांपा, सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का लोकार्पण

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल अधोसंरचना को आधुनिक बनाने की...

महादेव बेटिंग ऐप मामला: ED की पूछताछ में शेफाली बग्गा से जुड़े नए खुलासे

महादेव ऑनलाइन बेटिंग सिंडिकेट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले...

अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी

दुर्गम अबूझमाड़ क्षेत्र में विकास और शिक्षा की एक...

एक दिन में 5 हजार से अधिक किसानों का एग्रीस्टेक पंजीयन

खेती-किसानी को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में...

इसे भी पढ़े