साउथपोर्ट में 9 लोगों को चाकू से गोदा, दो बच्चों की मौत

ब्रिटेन के साउथपोर्ट शहर में सोमवार को चाकू से किए गए हमले में बच्चों की मौत हो गई, जबकि 9 अन्य घायल हो गए। इस घटना के सिलसिले में एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर ने उत्तर-पश्चिमी इंग्लैंड के साउथपोर्ट शहर में चाकू घोंपने की घटना को ‘भयावह’ करार दिया है। स्थानीय मर्सीसाइड पुलिस के सशस्त्र कर्मियों ने इस घटना के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने और एक चाकू जब्त करने की जानकारी दी है।

नॉर्थ-वेस्ट एम्बुलेंस सर्विस ने कहा है कि कम से कम आठ लोग चाकूबाजी की इस घटना की वजह से घायल हुए हैं और घायलों का कई अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रधानमंत्री स्टॉर्मर ने इस घटना की निंदा की है। स्टॉर्मर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘साउथपोर्ट से भयावह और बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। मेरी संवेदनाएं सभी प्रभावित लोगों के साथ हैं। मैं पुलिस और आपातकालीन सेवाओं को उनकी त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा।” 

More Topics

सेवा संकल्प अभियान: 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेशभर में होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

रायपुर, 15 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक...

इसे भी पढ़े