हमले वाली जगहों को तिरपाल से ढक रहा है पाकिस्तान

भारत ने पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तानी आतंकियों को निशाना बनाया तो पाकिस्तानी सेना और शहबाज शरीफ की सरकार ने आतंक को खत्म करने में मदद की बजाय भारत संग जंग का रास्ता चुना। पाकिस्तान ने भारत पर कायराना हमले कर एक बार फिर अपना असली चेहरा दिखा दिया। हालांकि भारतीय सशस्त्र बलों ने पाक की हरकतों का मुहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान की औकात दिखा दी थी। भारत ने ना सिर्फ लाहौर में खड़े पाकिस्तानी एयर डिफेंस को बर्बाद कर दिया, बल्कि पाकिस्तान के कई एयर बेस भी तबाह कर दिए। अब पाकिस्तान अपनी नाकामी छिपाने के लिए नए नए ड्रामे कर रहा है।

हाई रिज़ॉल्यूशन सैटेलाइट तस्वीरों में एक अजीबोगरीब पैटर्न दिखाई दे रहा है। पाकिस्तान हमले वाली जगहों को ढकने के लिए तिरपाल का इस्तेमाल कर रहा है। पाकिस्तान ने अब तक ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बर्बाद हुए कम से कम तीन सैन्य जगहों को तिरपाल के कपड़ों से ढक दिया है। इनमें मुरीद, जकोबाबाद और भोलारी एयरबेस शामिल है।

पाकिस्तान की हरकतें यहीं नहीं रुकीं। वह इतनी सफाई से हमलों के सबूतों को मिटाने में जुटा है जैसे कुछ हुआ ही ना हो। कई जगहों पर पाकिस्तान ने छतों पर हूबहू वैसी ही चादरें लगाई हैं, जो इमारतों से मेल खाती हैं।

More Topics

भगवान शिव पर टिप्पणी मामले में अरुण पन्नालाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर...

UCC पर डिप्टी सीएम का बड़ा बयान, ST समुदाय रहेगा दायरे से बाहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर...

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद को सुलझाने के लिए हुई वार्ता बेनतीजा समाप्त हुई

उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद...

महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए !रिसाली निगम द्वारा की गई अभूतपूर्व पहल !

आंतरिक शिकायत समिति कार्यान्वयन प्रक्रिया पर कार्यशाला का आयोजन...

इसे भी पढ़े