यूक्रेन युद्ध के बीच अब मनी वार, रूस ने यूरोप को दी ‘कार्रवाई’ की चेतावनी

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। दोनों देश हर दिन एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं। धमकियों के बीच बमबारी हो रही है। इस बीच, रूस ने सोमवार को यूरोपीय देशों को कड़ी चेतावनी दी है। रूस ने कहा कि वह उस यूरोपीय देश के खिलाफ कार्रवाई करेगा जो उसकी संपत्ति हड़पने की कोशिश करेगा। दरअसल, हाल ही में कुछ खबरें आई हैं, जिनमें दावा किया गया कि यूरोपीय संघ यूक्रेन की मदद के लिए सैकड़ों अरब डॉलर की जब्त रूसी संपत्ति का लाभ उठाने के नए तरीके तलाश रहा है।

बता दें कि रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के तुरंत बाद अमेरिका और उसके सहयोगियों ने रूसी केंद्रीय बैंक और वित्त मंत्रालय के साथ लेन-देन पर रोक लगा दी थी। इस दौरान 300-350 अरब डॉलर की रूसी संप्रभु संपत्ति को यूरोपीय प्रतिभूति डिपॉजिटरी में जमा कर दिया गया, जिसमें ज्यादातर यूरोपीय, अमेरिकी और ब्रिटिश सरकारी बॉन्ड शामिल हैं।

More Topics

छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग

-छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा...

कवर्धा की प्रतिभा एक दिन बनेगी देश का गौरव -उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा के 171...

इसे भी पढ़े