भारत के हमलों से बौखलाया पाकिस्तान ने अब खुलेआम अमेरिका से मांगा एयर डिफेंस

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के जोरदार हवाई हमलों से बौखलाया पाकिस्तान अब खुलेआम अमेरिका से उन्नत हथियार प्रणाली की गुहार लगा रहा है। वॉशिंगटन में मौजूद पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य और नवाज शरीफ कैबिनेट में मंत्री मुसादिक मलिक ने का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अमेरिका से एयर डिफेंस सिस्टम और फाइटर जेट्स बेचने की गुहार लगा रहे हैं। उनका यह बयान पाकिस्तान में सरकार द्वारा किए जा रहे ‘जीत’ के दावों से एकदम उलट है।

वायरल हो रहे वीडियो में मलिक कहते हैं, “भारत 80 विमानों और 400 मिसाइलों के साथ आया था, जिनमें से कुछ परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम हैं। आपने देखा क्या हो सकता था हमारे साथ। अगर हमारे पास एयर डिफेंस सिस्टम न होते तो हम मलबे में बदल चुके होते। भारत टेक्नोलॉजी इस्तेमाल कर रहा है। वह बहुत ही एडवांस है। आप ले आइए वो टेक्नोलॉजी, हम आपसे खरीदने को तैयार हैं।”

आपको बता दें कि मलिक विदेश मंत्री और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी के नेतृत्व में अमेरिकी अधिकारियों और सांसदों से वार्ता के लिए अमेरिका दौरे पर हैं।

More Topics

भगवान शिव पर टिप्पणी मामले में अरुण पन्नालाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर...

UCC पर डिप्टी सीएम का बड़ा बयान, ST समुदाय रहेगा दायरे से बाहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर...

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद को सुलझाने के लिए हुई वार्ता बेनतीजा समाप्त हुई

उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद...

महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए !रिसाली निगम द्वारा की गई अभूतपूर्व पहल !

आंतरिक शिकायत समिति कार्यान्वयन प्रक्रिया पर कार्यशाला का आयोजन...

इसे भी पढ़े