बकरीद पर रूस के राष्ट्रपति व्‍लाद‍िमीर पुत‍िन ने अपने देश के मुसलमानों को शुभकामनाएं दी.

पुत‍िन ने अपने देश के मुसलमानों को बकरीद की बधाई दी है. लेकिन क्‍या आपको पता है क‍ि रूस में मुसलमान क‍ितने हैं? कहां से आए? प्‍यू र‍िसर्च सेंटर की र‍िपोर्ट के मुताबिक, रूस में मुसलमानों की अच्‍छी खासी आबादी रहती है. वहां इस्लाम, ईसाई धर्म के बाद दूसरा सबसे बड़ा धर्म है.

अनुमान है कि रूस में करीब 2 से 2.5 करोड़ मुसलमान रहते हैं. कुछ मुस्लिम संगठनों का दावा तो यहां तक है क‍ि यह संख्या 3 करोड़ तक पहुंच चुकी है. यानी रूस की कुल आबादी का लगभग 15 प्रतिशत हिस्सा मुस्लिम है

रूस में मुसलमानों की मौजूदगी कोई नई बात नहीं है. इस्लाम वहां हजार साल से भी अधिक समय से मौजूद है. रूस के कई इलाके ऐसे हैं जहां इस्लाम, रूसी साम्राज्य बनने से भी पहले पहुंच चुका था. खासकर वोल्गा क्षेत्र और उत्तरी कॉकसस में मुस्लिम समाज की गहरी जड़ें रही हैं.

रूस के मुस्लिम समुदाय को दो हिस्सों में समझा जाता है. पहला, वे मुसलमान जो सदियों से रूस के मूल निवासी हैं. दूसरा, वे जो सोवियत संघ टूटने के बाद मध्य एशियाई देशों से काम की तलाश में रूस पहुंचे.

More Topics

छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग

-छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा...

कवर्धा की प्रतिभा एक दिन बनेगी देश का गौरव -उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा के 171...

इसे भी पढ़े