परमाणु हथियारों को निरस्त करने की मांग पूरी तरह से तर्कहीन चर्चा और काल्पनिक हैैै-किम जोंग

अपने परमाणु हथियार कार्यक्रम को लेकर अत्यंत सख्त रुख अपनाते हुए एक लक्ष्मण रेखा खींच दी है। किम जोंग उनके देश ने कहा है कि परमाणु निरस्त्रीकरण को अपरिवर्तनीय रूप से अंतिम रूप दिया गया है। उत्तर कोरिया ने अमेरिका तथा उसके सहयोगी राष्ट्रों द्वारा लगातार की जा रही परमाणु निरस्त्रीकरण की मांग को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

कोरियन सेंट्रल न्यूज़ एजेंसी के माध्यम से जारी आधिकारिक बयान में उत्तर कोरियाई विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने स्पष्ट रूप से कहा कि दूसरे पक्ष द्वारा उत्तर कोरिया के परमाणु हथियारों को निरस्त करने की मांग पूरी तरह से तर्कहीन चर्चा और काल्पनिक दिवस स्वप्न के अलावा और कुछ भी नहीं है। कारवाई से उत्तर कोरिया की परमाणु सशस्त्र राष्ट्र के रूप में स्थापित स्थिति में कोई भी बदलाव नहीं लाया जा सकता।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि अमेरिका और उसकी सहयोगी सेनाओं द्वारा उत्तर कोरिया के खिलाफ बेबुनियाद बयानबाजी, निरंतर परमाणु खतरा पैदा करने के प्रयास और आक्रामक नीतियां हमारे देश की परमाणु हथियार संपन्न स्थिति को कभी भी प्रभावित नहीं कर सकती। परमाणु निरस्त्रीकरण को अपरिवर्तनीय रूप से समाप्त और अंतिम रूप दिया गया है।

More Topics

छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग

-छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा...

कवर्धा की प्रतिभा एक दिन बनेगी देश का गौरव -उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा के 171...

इसे भी पढ़े