‘नरक में आपका स्वागत है’ ईरानी मीडिया का अमेरिका को खुली धमकी

ईरान के प्रमुख अंग्रेजी अखबार तेहरान टाइम्स ने शनिवार को अमेरिका को बेहद सख्त लहजे में चेतावनी जारी की है। अखबार ने अपने फ्रंट पेज पर कड़ा संदेश देते हुए कहा कि यदि अमेरिकी सैनिकों ने ईरान की धरती पर कदम रखा, तो वे केवल ताबूत में ही वापस लौटेंगे।

नरक में आपका स्वागत है का संदेश
ईरानी अखबार ने ‘नरक में आपका स्वागत है’ शीर्षक के साथ एक लेख प्रकाशित किया है। यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब अमेरिका ईरान के खिलाफ जमीनी सैन्य अभियान शुरू करने की योजना बना रहा है।

इस बीच, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने घोषणा की है कि लगभग 2,500 मरीन सैनिकों के साथ नौसेना का एक जहाज पश्चिम एशिया पहुंच रहा है।

More Topics

सेवा संकल्प अभियान: 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेशभर में होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

रायपुर, 15 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक...

इसे भी पढ़े