दुबई की राजकुमारी ने इंस्टाग्राम पर पति को दिया तीन तलाक

दुबई की राजकुमारी शेखा महरा बिंत मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर पति शेख माना बिन मोहम्मद बिन राशिद बिन माना अल मकतूम से तलाक ले लिया। उनके अलग होना चर्चा का विषय बना हुआ है। पिछले साल मई में दोनों का निकाह हुआ था। 2 महीने पहले उनकी बेटी का जन्म हुआ था।

दुबई में तीन तलाक के मामले ने दुनिया भर में सुर्खियां बटोरी है। दरअसल, यह कोई आम तीन तलाक का मामला नहीं है। यह मामला दुबई की राजकुमारी शेखा महरा बिंत मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम का है।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर अपने पति शेख माना बिन मोहम्मद बिन राशिद बिन माना अल मकतूम को तलाक दे दिया। उन्होंने तीन तलाक देते हुए खुद को इस रिश्ते अलग कर दिया।

इंस्टाग्राम पर दिया तलाक

उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि प्रिय पति, आप जैसे कि दूसरे साथियों के साथ बिजी हैं। मैं इस दौरान आपको तलाक देती हूं। मैं तलाक देती हूं, मैं तलाक देती हूं और मैं तलाक देती हूं। तुम ध्यान रखना। तुम्हारी पूर्व पत्नी। आपको बता दें कि शेखा महरा को दो महीने पहले ही इस रिश्ते से पहला बच्चा हुआ था। उसके बाद उन्होंने तलाक की घोषणा कर दी।

More Topics

रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर ने फ्रेंडशिप डे धूमधाम से मनाया

अंचल की अग्रणी समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर...

वन्यजीव तस्करों पर कड़ी कार्रवाई

वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन मंत्री केदार...

गंगरेल के जंगलों से गहरे जख्मों के साथ रेस्क्यू हुआ अजगर

प्राथमिक इलाज के बाद विशेषज्ञ देखभाल के लिए रायपुर...

इसे भी पढ़े