Total Users- 1,223,064

spot_img

Total Users- 1,223,064

Tuesday, May 12, 2026
spot_img

दुनिया भर की 400 से अधिक घटनाओं का जिक्र अमेरिका की Secret UFO Files में

अमेरिका के रक्षा विभाग पेंटागन ने अज्ञात असामान्य घटनाओं से जुड़ी ‘पहले कभी न देखी गई’ फाइलों को जारी करना शुरू किया है। पहले इन घटनाओं को अज्ञात उड़ने वाली वस्तुओं (UFO) के रूप में जाना जाता था। फाइलें पीढ़ियों से अमेरिकियों के लिए जिज्ञासा का स्रोत रही हैं जो यह सोचते हैं कि क्या हम ब्रह्मांड में अकेले हैं। न्यू यॉर्क टाइम्स के मुताबिक, शुरुआती तस्वीरें धुंधली हैं और उनमें कुछ भी दिख सकता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘आप खुद तय करें कि ये क्या है।’ दुनिया भर की 400 से अधिक घटनाओं का जिक्र है। कई विडियो में US सेना द्वारा इन्फ्रारेड सेंसर से ली गई धुंधली फुटेज हैं। कई अमेरिकी खुफिया और रक्षा एजेंसियों के समन्वय से चलाया जा रहा है। इनमें युद्ध विभाग, राष्ट्रीय खुफिया निदेशक का कार्यालय, नासा, एफबीआई, ऊर्जा विभाग और पेंटागन का सर्व-क्षेत्रीय विसंगति समाधान कार्यालय (जिसे आमतौर पर AARO के नाम से जाना जाता है) शामिल हैं।

अंतरिक्ष यात्री ने केबिन से क्या देखा?
अमेरिका की ओर से जारी 160 से अधिक फाइलों में अपोलो 11, अपोलो 12 और अपोलो 17 मून मिशन से जुड़ी घटनाएं शामिल है। अपोलो 11 उडान के बाद 1969 में हुई एक ब्रीफिंग में अंतरिक्ष यात्री बज एल्ड्रिन ने सोने की कोशिश करते समय केबिन के अंदर कुछ मिनटों के अंतराल पर हल्की-हल्की चमक दिखाई देने की बात कही थी।

More Topics

सोनाक्षी और ज्योतिका की दमदार और संजीदा कोर्टरूम ड्रामा ‘System’का ट्रेलर आउट

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और दक्षिण भारतीय फिल्मों की...

डार्क अंडरआर्म्स से परेशान हो तो रसोई की ये 2 चीजें दिलाएंगी छुटकारा

अक्सर डार्क अंडरआर्म्स की वजह से ज्यादातर महिलाएं परेशान...

चाय के साथ स्नैक्स में ट्राई करें Corn sooji Balls की ये रेसिपी

चटपटा और टेस्टी खाना हर किसी को पसंद होता...

 धमतरी में AI क्रांति की ओर बड़ा कदम

-AI Upskilling Course Entrance Exam 2026 का सफल आयोजन-चयनित...

इसे भी पढ़े