ड्राइवर सहित 63 यात्री थे सवार नेपाल में बड़ा हादसा, भूस्खलन से त्रिशूली नदी में बही दो बसें,

नेपाल में इन दिनों भारी बारिश का दौर जारी है। इसी बीच भूस्खलन से मदन-अश्रित राजमार्ग पर दो बसें नदी में बह गई। इन बसों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण टीम को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। घटना पर प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने भी दुख जताया है।  नेपाल में भूस्खलन के चलते बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार मध्य नेपाल में मदन-अश्रित राजमार्ग पर भूस्खलन हुआ था, इस दौरान 63 यात्रियों को लेकर गुजर रही दो बसें त्रिशूली नदी में बह गई।

चितवन के मुख्य जिलाधिकारी इंद्रदेव यादव के अनुसार सुबह करीब 3:30 बजे यह घटना हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों बस में ड्राइवर सहित कुल 63 यात्री सवार थे। इंद्रदेव यादव के अनुसार, घटना के बाद तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण टीम को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

More Topics

रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर ने फ्रेंडशिप डे धूमधाम से मनाया

अंचल की अग्रणी समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर...

वन्यजीव तस्करों पर कड़ी कार्रवाई

वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन मंत्री केदार...

गंगरेल के जंगलों से गहरे जख्मों के साथ रेस्क्यू हुआ अजगर

प्राथमिक इलाज के बाद विशेषज्ञ देखभाल के लिए रायपुर...

इसे भी पढ़े